नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 18 जुलाई 2026 को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रातितलाई (झाबुआ) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रियंक पाटीदार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एनएमबीए पोर्टल के माध्यम से नशामुक्ति शपथ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी तथा नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 एवं मानस हेल्पलाइन 1933 के बारे में भी विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य श्रीमती सुरेखा पाठक ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Home Department of Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP
7 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026