हैदरनगर: हुसैनाबाद के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रखंड समन्वयक की बिजली करंट से मौत, हैदरनगर के कर्मियों ने जताया शोक
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में लंबे समय से कार्यरत हुसैनाबाद के प्रखंड वॉश समन्वयक जय प्रकाश सिंह की शुक्रवार को बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। बिहार के नबीनगर प्रखंड के चंद्रगढ़ गांव में सुबह 10 बजे सिंचाई पंप पर विद्युत कनेक्शन ठीक करने के दौरान हादसे का शिकार हुए। उन्हें जोरदार करंट लगा।