हरिहरगंज: हरिहरगंज में दीपावली के दौरान कूड़े-कचरे का अंबार, नगर प्रशासन की कार्यशैली से लोग नाराज
हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में दीपावली जैसे पर्व पर भी साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल है। न्यू बस स्टैंड, यात्री शेड सहित शहर के कई सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है। नगर पंचायत की इस लापरवाही पर सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन सहित कई वार्ड पार्षदों और स्थानीय लोगों ने शनिवार के दोपहर 2:00 बजे नाराजगी जताई है।