बारा: राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के इरादतगंज ओवर ब्रिज पर सड़क के बीचो-बीच हुआ जानलेवा गड्ढा,गड्ढा मुक्त सड़कों की खुली पोल
Bara, Allahabad | Jul 26, 2024 एक तरफ जहां गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा किया जा रहा है,तो वहीं कई स्थानों पर सड़क पर हुए गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं,कुछ इसी तरह की तस्वीर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के इरादतगंज फ्लाईओवर पर देखने को मिली है,जहां पर सड़क के बीचों बीच जानलेवा गड्ढा हुआ है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइट ना जलने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।