बारा: इरादतगंज हवाई पट्टी रोड पर पानी निकलने की व्यवस्था न होने से बारिश के दौरान कई दुकानों में भरा गंदा पानी
Bara, Allahabad | Jul 25, 2024 संगम नगरी प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर क्षेत्र के इरादतगंज हवाई पट्टी रोड पर बारिश के दौरान दुकानदारों की फजीहत हो रही है,पानी निकलने की व्यवस्था न होने की वजह से सड़क पर घुटने से ज्यादा पानी लगा हुआ है,तथा कई दुकानों में बारिश का गंदा पानी भर गया है,ऐसे में कई दुकानों के समान पानी में बहते हुए नजर आए हैं,तथा राहगीरों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है।