बारा: सेंधुआर गांव के दर्जनों घरों में बिजली कनेक्शन न होने के बाद भी आ रहा बिजली का बिल, ग्रामीणों ने लगाया आरोप
Bara, Allahabad | Jul 26, 2024 संगम नगरी प्रयागराज के यमुनानगर विकासखंड जसरा अंतर्गत सेंधुआर गांव के दर्जनों घरों में बिजली का कनेक्शन न होने के बावजूद भी लोगों के घरों में बिजली का बिल आ रहा है,ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली कनेक्शन होने के लिए खंबा आया था,लेकिन उसको तोड़कर खेत में लगा लिया गया है,जबकि दर्जनों घरों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।