बारा: नारीबारी स्थित अस्पताल में गर्भवती महिला का किया ऑपरेशन,यूरिन नली कटने से प्रसूता की हुई मौत
Bara, Allahabad | Jul 25, 2024 प्रयागराज के यमुनानगर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी स्थित अस्पताल में प्रसूता महिला का ऑपरेशन किया गया, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों द्वारा शहर के लिए रेफर कर दिया गया,परिजनों ने कई स्थानों पर महिला का उपचार करने के लिए ले गए,लेकिन भारती नहीं किया गया,वापस आने पर प्रसूता महिला की मौत हो गई,परिजनों ने गलत इलाज करने का आरोप लगाया है।