बारा: अमिलिया गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान मारपीट करने के मामले में वांछित अभियुक्त को प्रतापपुर से किया गया गिरफ्तार
Bara, Allahabad | Jul 25, 2024 पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर लालापुर थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव में बीते दिन मोहर्रम जुलूस के दौरान मारपीट की गई थी,इस मामले में वांछित अभियुक्त मोहम्मद हसीन अंसारी निवासी ग्राम फकीराबाद थाना सराय अकिल जनपद कौशांबी को,आज गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रतापपुर तिराहा थाना क्षेत्र लालपुर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाई की है।