चास: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट, सीमा सील; उपायुक्त ने दिए निर्देश
Chas, Bokaro | Apr 22, 2026 बोकारो जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार समय लगभग दो बजे एक सूचना जारी करते हुए बताया की पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड के बोकारो जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए बोकारो पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले की सीमा पश्चिम बंगाल से सटती है, इसलिए सभी प्रमुख बॉर्डर प्वाइंट्स को सील कर दिया।