प्रेस क्लब लातेहार का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार की दोपहर करीब एक बजे समाहरणालय मे उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से मुलाकात किया।इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रेस क्लब के संरक्षक संजीव कुमार गिरी,अध्यक्ष विकास तिवारी और महासचिव राजीव मिश्रा के नेतृत्व मे पौधा भेंट कर उपायुक्त को स्वागत किया गया।इस मुलाकात में प्रेस क्लब की इंफ्रा स्ट्रक्चर पर चर्चा की गई।