बीकानेर: पीबीएम सहित सरकारी अस्पतालों में अब मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट
बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम सहित संबद्ध सरकारी अस्पतालों के मरीजों को राहत मिलेगी। एसपी मेडिकल कॉलेज प्रशासन IHMS पोर्टल के डॉक्टर व लैब मॉड्यूल को पूरी तरह एक्टिव कर रहा है। इससे रोजाना 10 हजार से अधिक जांचों की रिपोर्ट मरीजों को मोबाइल पर घर बैठे मिलेगी।