बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में गाय की मौत के बाद जो तस्वीर सामने आई, उसने कई सवाल खड़े कर दिए। आरोप है कि सरकारी डॉक्टर नशे की हालत में कार चला रहा था, लेकिन उससे भी बड़ा सवाल यह है कि पुलिस की मौजूदगी में भी भीड़ ने डॉक्टर की पिटाई कैसे कर दी? अगर पुलिस मौके पर थी, तो कानून व्यवस्था कौन संभाल रहा था? एक तरफ नशे में वाहन चलाने के आरोप, दूसरी तरफ पुलिस के सामने भीड़ का कानून हाथ में लेना—दोनों ही बेहद गंभीर हैं। सरकार बताए कि आखिर कानून का राज चलेगा या भीड़ का?
आदरणीय उपमुख्यमंत्री श्री Brajesh Pathak जी आपके विभाग के डॉक्टर अगर इस तरह नशे में रहेंगे तो क्या गारंटी है कि बेहतर इलाज आम जनता को मिलेगा और वीडियो कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
नोट- वीडियो हल्का ब्लर कर दिया गया है क्योंकि पुलिस की मौजूदगी में एक सरकारी चिकित्सक का भीड़ नशा उतार रही है...
#Badaun #LawAndOrder #UttarPradesh
Samajwadi Party Akhilesh Yadav Aditya Yadav