सारठ: चितरा: महायज्ञ में शंकराचार्य ने समान शिक्षा नीति पर ज़ोर दिया, कहा- सनातन संस्कृति से खुलेगा सद्भाव का मार्ग
चितरा महायज्ञ में आए शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने देश में सामान शिक्षा नीति लागू होने पर जोर दिया। पूर्व स्पीकर एसएस भोक्ता के आवास पर रविवार रात्रि 9 बजे पत्रकारों के सवाल पर शंकराचार्य ने समान शिक्षा नीति, न्यायिक सुधार, धर्मांतरण, जनसंख्या नियंत्रण आदि मुद्दों पर अपनी राय रखे और सनातन संस्कृति से ही विश्व में सद्भाव का मार्ग प्रशस्त होने की बात कही।