लोहावट: सरकारी स्कूल में पढ़ाई को लेकर शिक्षक की दबंगई, बच्ची को जड़ा थप्पड़ और खींचे बाल
लोहावट/राजस्थान: राजस्थान के लोहावट स्थित एक सरकारी स्कूल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक द्वारा पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ाने के नाम पर अमानवीय तरीका अपनाने का मामला सामने आया है।
थप्पड़ मारने और बाल खींचने का मामला: वायरल वीडियो में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक (माट साहब) स्कूल की एक बच्ची को थप्पड़ मारते हुए और बाल खींचते हुए नजर आ रहे हैं।
पढ़ाई के प्रति सख्ती पर सवाल: हालांकि वीडियो के जरिए पढ़ाई की तरफ रुझान लाने की कोशिश की बात कही जा रही है, लेकिन स्कूली बच्चों के साथ इस तरह की मारपीट और सख्ती करने के तरीकों पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
Hardoi, Hardoi | Oct 13, 2026