लखनऊ: जीपीओ के सामने बॉण्डेड डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस गाड़ी के आगे खड़ी हुईं महिला डॉक्टर
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक अलग नजारा देखने को मिला, जहां बॉण्डेड डॉक्टरों द्वारा जीपीओ के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ महिला डॉक्टर अचानक पुलिस की गाड़ी के आगे आकर खड़ी हो गईं और गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इस पूरी घटना और प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।