बागपत: बीच बाजार में बच्चे की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, जांच की मांग
बागपत/बड़ौत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में एक महिला बीच बाजार में एक बच्चे के साथ मारपीट करती हुई नजर आ रही है।
बीच बाजार पिटाई से हड़कंप: घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि आखिर किस वजह से बच्चे के साथ इस तरह मारपीट की गई।