कोंडागांव: प्राथमिक शाला बड़े बेंदरी में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, कब–बुलबुल टीम ने चिरायु टीम का किया सम्मान
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चिरायु टीम द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला मुरारीपारा, बड़ेबेंदरी में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आज गुरुवार शाम 7:00 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार प्रभारी डॉ. आशीष मसीह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कब–बुलबुल टीम मुरारीपारा के सहयोग से 51 छात्र-छात्राओं का सघन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।