कोल: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया
Koil, Aligarh | Jul 11, 2025 जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के द्वारा कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया है। फाउंडेशन के बैनर तले दर्जनों की तादाद में महिलाएं और पुरुष इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सभी लोगों ने कलेक्ट्रेट के बाहर एक दिवसीय धरना किया और देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की है।