कोल: सीहोर बम्बा के पास गोवंश को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, 4 लोग हुए घायल
Koil, Aligarh | Jul 10, 2025 थाना अकराबाद इलाके के सीहोर बम्बा के पास गुरुवार रात्रि सड़क हादसा हो गया। गौवंश को बचाने के दौरान ऑटो हाइवे पर पलट गया। जिसमें ऑटो चालक सहित उसकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब ऑटो सवार परिवार रिश्तेदार के यहां भंडारे में शामिल होकर घर लौट रहा था। एम्बुलेंस की मदद से अभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।