कोल: शहर में जल भराव और अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेसी नेता के साथ शहरवासियों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Jul 11, 2025 शहर में जल भराव और अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेसी नेता व उनने साथ शहर वासियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को कांग्रेसी नेता आगा यूनुस के नेतृत्व में दर्जनों लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान लोगों ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर जमकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और महापौर के विरोध में जमकर नारेबाजी की है।