*#कुसमी में शहीद दयाल पनिका की 84वीं शहादत दिवस पर भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब*
#सीधी-#सिंगरौली से पहुंचे हजारों लोग, वीर शहीद के त्याग, साहस और देशभक्ति को किया नमन
कुसमी, सीधी। #आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुसमी में रविवार, 20 सितंबर को परी पैलेस में अमर #शहीद दयाल पनिका की 84वीं शहादत दिवस के अवसर पर भव्य #श्रद्धांजलि #समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीधी और सिंगरौली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी भीड़ के बीच पूरा परिसर देशभक्ति और श्रद्धा के वातावरण से सराबोर नजर आया।
पुष्प अर्पित कर शहीद को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद दयाल पनिका के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने शहीद दयाल पनिका के त्याग, साहस और देश के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शहीद दयाल पनिका का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जीवन और संघर्ष को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज एवं राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
सीधी-सिंगरौली से पहुंचे जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता
कार्यक्रम में सीधी एवं सिंगरौली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
मुख्य अतिथि:
कुंवर सिंह टेकाम, विधायक, धौहनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-82
कार्यक्रम अध्यक्ष:
रुपनारायण मौर्या, पूर्व प्राचार्य
विशिष्ट अतिथि:
श्यामबती सिंह, जनपद अध्यक्ष, कुसमी
सोनम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष, सिंगरौली
अशोक पैगाम, जिला पंचायत सदस्य सिंगरौली, विमल जायसवाल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुसमी,
लीला देवी पनिका, आप एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष, सीधी
रतिभान साकेत, आप जिला अध्यक्ष, सिंगरौली
दिनेश सिंह, जयस जिला अध्यक्ष, सीधी
सूरज पनिका, जनजाति युवा पनिका संगठन, संभागीय अध्यक्ष, रीवा
भूपेन्द्र सिंह, जयस उपाध्यक्ष, सिंगरौली
प्रीती पनाड़िया, भाजपा महिला मोर्चा
अंजली पनिका, संभागीय कोषाध्यक्ष, रीवा
श्यामले पनिका, सरपंच
विशिष्ट आमंत्रित:
आर.पी. राठिया, पूर्व प्राचार्य
निरीक्षक राजकुमार पनिका
देवेंद्र रमन पनाड़िया
अन्य गणमान्य नागरिक:
योगिता मौर्या
राहुल पड़वार
परमसुख पनाड़िया, रामपुर नैकिन
रामनिहोर पनिका
अभिषेक पनाड़िया
लालजी पनाड़िया
मंच संचालन और श्रद्धांजलि
कार्यक्रम का मंच संचालन अशोक पनिका ने किया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने अमर शहीद दयाल पनिका के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शहादत दिवस के अवसर पर लोगों ने शहीद दयाल पनिका के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं स्मृतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने शहीद दयाल पनिका के प्रति क्षेत्रवासियों की श्रद्धा और सम्मान को प्रदर्शित किया।
Gopadbanas, Sidhi | Sep 20, 2026