#मध्यप्रदेश #विधानसभा पहुंचे #सीधी के 66 विद्यार्थी, विधानसभा अध्यक्ष और #मुख्यमंत्री के साथ खिंचवाया सामूहिक छायाचित्र
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल की अनुशंसा पर विद्यार्थियों को मिला विधानसभा की कार्यवाही और सदन की व्यवस्था को करीब से देखने का अवसर
सीधी। मध्यप्रदेश के लोकतांत्रिक और संसदीय इतिहास को करीब से जानने का अवसर सीधी जिले के विद्यार्थियों को मिला। जिले के श्री #गणेश #स्कूल #पड़रा एवं #कमला #कॉलेज पड़रा से आए लगभग 66 विद्यार्थियों ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा भवन का #भ्रमण एवं #अवलोकन किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के साथ सामूहिक छायाचित्र भी खिंचवाया। विधानसभा अध्यक्ष और #मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात एवं सामूहिक फोटो विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा।
बताया जा रहा है कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह राहुल की अनुशंसा पर सीधी जिले के इन विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश विधानसभा के भ्रमण का अवसर प्राप्त हुआ। इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रदेश की सर्वोच्च विधायी संस्था, विधानसभा भवन की संरचना, संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नजदीक से समझने का अवसर मिला।
इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक व्यवस्था और राजनीति की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सीधी जिले के विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा का यह भ्रमण निश्चित रूप से एक अविस्मरणीय अनुभव रहेगा।