बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला मीरखपुर में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, परिजन रो-रो कर बेहाल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला मीरखपुर निवासी श्री राम उम्र लगभग 42 वर्ष पुत्र गंगाराम ने घरेलू परेशानी के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह लगभग 8:00 बजे मृतक श्री राम का शव घर के बाहर रखा हुआ था। परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे।