हरिद्वार: हरकीपौड़ी पर गणेश विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं और पुलिस में नोक झोंक, नगर निगम द्वारा बनाए गए कुंड में हुआ विसर्जन
रविवार शाम हरकीपौड़ी पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां गंगा में गणेश विसर्जन का प्रयास किया लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। दरअसल गंगा प्रदूषण के चलते NGT ने गंगा में गणेश विसर्जन पर रोक लगाई थी, जिसके चलते नगर निगम ने कई जगह कुंड बनवाए। पुलिस से नोकझोंक के बाद श्रद्धालुओं ने बनाए गए निर्धारित कुंड में ही गणेश विसर्जन किया।