हरिद्वार: मायापुर यूनियन भवन में धूमधाम मनाया गया महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस, कई महिलाओं ने ली सदस्यता, वेबसाइट हुई लॉन्च
मायापुर यूनियन भवन में आज धूमधाम के साथ महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कई महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली तथा महिला कांग्रेस की वेबसाइट को भी लॉन्च किया गया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं इसलिए लोग फिर से कांग्रेस पार्टी का रुख कर रहे है