हरिद्वार: कनखल शमशान घाट पर खुलेआम बीयर गटक रहे युवक को प्रबंधक ने पीटकर भगाया
रविवार को कनखल शमशान घाट पर खुलेआम बीयर गटकना युवक को भारी पड़ गया। CCTV देख मौके पर पहुंचे प्रबंधक ने लाठी से पीटकर युवक को भगा दिया। दरअसल शमशान घाट जैसे स्थल पर आए दिन पिकनिक मनाने का ट्रेंड इन दिनों कुछ युवाओं के सिर पर सवार है, रविवार को भी एक युवक बीयर पीने के लिए यहां पहुंच गया जिसे वहां से भगाया गया।