हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 लोगों का चालान काटकर वसूला ₹220000 का जुर्माना
हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने आज क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। सत्यापन अभियान के दौरान 22 मकान मालिकों का चालान काटकर उनसे ₹220000 का जुर्माना भी वसूला। इन सभी मकान मालिकों ने नौकर और किराएदार तो रखे थे लेकिन उनका सत्यापन नहीं कराया था। इसलिए प्रत्येक का 10-10 हजार रूपए का चालान काटा गया और बिना सत्यापन कराए नौकर किराएदार न रखने की सख्त हिदायत दी गई।