हरिद्वार: भाजपाई हैं राहुल फोबिया से ग्रस्त, कराएं इलाज, हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बयान
रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 100 दिन निराश करने वाले रहे हैं। हरीश रावत ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे को भाजपाईयों द्वारा मुद्दा बनाए जाने पर कहा कि भाजपाई राहुल फोबिया से ग्रस्त हैं और इसीलिए दुष्प्रचार कर रहे हैं।