हरिद्वार: नशे के कारोबारी 25 हजार के ईनामी गैंगस्टर को सिडकुल पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सिडकुल पुलिस ने 25 हजार के ईनामी गैंगस्टर को लखनऊ से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले 2 आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाई थी, जिसने अनीत पाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि मनोज लगातार फरार चल रहा था, जिसपर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।