गोराडीह: भागलपुर के 2489 स्कूलों में स्वच्छता और हरियाली सर्वे शुरू, 30 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण
जिले के विद्यालयों में स्वच्छ हरित सुरक्षित और समावेशी शैक्षणिक वातावरण तैयार करने की दिशा में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इस महत्वाकांक्षी मूल्यांकन अभियान में भागलपुर जिले के कुल 2489 सरकारी और निजी विद्यालय भाग लेंगे इसके लिए सभी विद्यालयों का एसएचवी आर पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन कराया जा रहा है