हरिद्वार: हरकीपौड़ी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पी लस्सी, कहा- बहुत दिनों बाद मिला हरिद्वार की लस्सी का स्वाद
शनिवार को CM पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे पर रहे। दोपहर 12:00 बजे करीब उन्होंने हरकीपौड़ी और आसपास के बाजारों का पैदल ही भ्रमण किया। लस्सी की एक दुकान पर रुक कर उन्होंने लस्सी का स्वाद लिया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि व्यस्तता के चलते कई दिनों बाद उन्हें हरिद्वार की लस्सी का स्वाद मिला है। इस मौके पर कई विधायक और दुकानदार मौजूद रहे।