हरिद्वार: पेपर लीक मामले में पूर्व मेयर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शंकर आश्रम तिराहे से रानीपुर मोड़ तक किया पैदल मार्च
पेपर लीक मामले में शनिवार शाम 6:30 बजे करीब बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने शंकर आश्रम तिराहे से रानीपुर मोड़ तक पैदल मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि नकल माफिया से साठगांठ के चलते पटवारी पेपर लीक हुआ है जिससे हजारों युवाओं का भविष्य खतरे में आ गया है लिहाजा राज्य सरकार के खिलाफ कड़ी जांच हो और नकल माफिया जेल में डाले जाएं।