हरिद्वार: कटारपुर में हुए गोलीकांड के हमलावरों की गिरफ्तारी में पुलिस के हाथ खाली, लोगों ने पथरी थाने पर किया प्रदर्शन
तीन दिन पूर्व लक्सर राजमार्ग पर कटारपुर में हुए गोलीकांड में पुलिस के हाथ खाली हैं, फरार चल रहे हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का जहां पुलिस दावा कर रही है, वहीं परिजनों का कहना है कि पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते गिरफ्तारी नहीं कर रही। शनिवार शाम 6 बजे परिजनों और स्थानीय लोगों ने पथरी थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।