हरिद्वार: सुभाष घाट पर गंगा किनारे अश्लीलता कर रहे दो प्रेमी युगल को व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने हिरासत में लिया
शनिवार को हरकीपौड़ी के पास सुभाष घाट पर गंगा किनारे सीढ़ियों पर बैठकर अश्लीलता कर रहे दो प्रेमी युगल को स्थानीय दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों प्रेमी युगल गंगा किनारे अश्लील हरकतें कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने पहले तो दोनों युगल को काफी समझाया लेकिन जब वे नहीं माने तो व्यापारियों ने नगर कोतवाली को सूचना दी। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।