हरिद्वार: सीएम धामी ने जूना अखाड़े में कहा, अपने जीते जी उत्तराखंड के युवाओं के हितों के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा
पेपर वायरल मामले को लेकर मचे हंगामे के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। जूना अखाड़ा पहुंचे सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मैं पुष्कर सिंह धामी अपने जीते जी उत्तराखंड के युवाओं के हितों के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा। कहा कि पिछले 4 सालों में 25 हज़ार भर्तियां सकुशल संपन्न हो चुकी हैं। अगले 1 साल में 10000 भारतीय और की जानी है।