हरिद्वार: जटवाड़ा पुल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस ने सांकेतिक धरना दिया, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया
हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी की अगुवाई में जटवाड़ा पुल के पास कांग्रेसी धूप में बैठ गए और सांकेतिक धरना दिया। उनका आरोप है कि ज्वालापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक मस्जिद को ध्वस्त करने की धमकी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं।