सरीला: रहटिया हरसुंडी मार्ग पर युवक ने दबंगों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया, मुकदमा हुआ दर्ज
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के रहटिया-हरसुंडी मार्ग पर तीन दबंग व्यक्तियों ने बाइक सवार एक युवक को रास्ते में रोक कर उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।