दतिया: रावरी में अहिरवार समाज के घरों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को सिनावल पुलिस ने बंदूक व जिंदा राउंड के साथ किया गिरफ्तार
Datia, Datia | Sep 1, 2024 ग्राम रावरी में अहिरवार समाज के लोगों के घरों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को सिनावल पुलिस ने ग्राम रावरी से गिरफ्तार किया है। रविवार की शाम में 06 बजे पुलिस ने बताया की 23 जुलाई की रात्रि में आरोपी ने अहिरवार समाज के लोगों के घरों में तोड़फोड़ की थी।जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष उर्फ संतराम पाल को लाइसेंसी बंदूक और जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है।