दतिया: ग्राम दुरसड़ा में अंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमाको किया खंडित, मामला हुआ दर्ज
Datia, Datia | Sep 1, 2024 ग्राम दुरसड़ा में अंबेडकर पार्क में किसी व्यक्ति ने बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की उंगली तोड़ दी। जब गांव के लोग पार्क में पहुंचे तो अंबेडकर की उंगली टूटी देख पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर प्रकरण दर्ज किया है। रविवार रात्रि में 06 बजे पुलिस ने गांव के बुजुर्ग लालाराम पुत्र जगन की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।