दतिया: अज्ञात कारणों के चलते ग्राम सिकंदरा से युवती हुई लापता, युवती के पिता ने जिगना थाने पहुंचकर कराई गुमशुदगी दर्ज
Datia, Datia | Sep 1, 2024 भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरा से अज्ञात कारणों के चलते एक युवती लापता हो गई। जिसको लेकर युवती के पिता ने नैना थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। शनिवार की रात्रि में 08 बजे जिगना पुलिस ने बताया कि फरियादी परशुराम पुत्र संतोष अहिरवार की 19 वर्षीय बेटी जो कि घर से कहीं चली गई और वापिस नही लौटी। जिसको हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता न चला।