इंदौर: राजेंद्र नगर के पाटल्यापुरा में ऑन ड्यूटी ग्रामीण आईजी के ड्राइवर के साथ मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Indore, Indore | Feb 22, 2025 इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के पाटल्यापुरा इलाके में ग्रामीण आईजी के ऑन ड्यूटी ड्राइवर करण डागर के साथ मारपीट की गई। घटना के समय, फरियादी आरक्षक ने अपने मोबाइल से आरोपियों के फोटो भी खींचे थे। जिसमें दोनों पक्ष एक छोटी गली से निकलने को लेकर आपस में भिड़ गए थे। आरोपियों ने आरक्षक की गाड़ी के आगे अपनी बाइक लगा दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया था।