इंदौर: पटेल नगर बावड़ी हादसे में हाईकोर्ट ने कलेक्टर और निगम आयुक्त को नोटिस जारी किए, घटना दो साल पहले हुई थी
Indore, Indore | Feb 22, 2025 इंदौर हाईकोर्ट में दो साल पहले रामनवमी पर हुए पटेल नगर में बावड़ी हादसे के मामले में अवमानना की सुनवाई हुई। जिसमें एक साल पहले हाई कोर्ट ने निगम को शहर के सभी सार्वजनिक कुएं, बावड़ियों को संरक्षित करने के आदेश दिए थे। लेकिन अभी तकनवाह काम पूरा नहीं हुआ। इस मामले में न्यायालय ने कलेक्टर और निगमायुक्त को अवमानना का नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब मांगा है।