इंदौर: शिवाजी मार्केट के दुकानदारों के विस्थापन पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई, नगर निगम लॉटरी करने वाला था
Indore, Indore | Feb 22, 2025 इंदौर नगर निगम द्वारा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत शिवाजी मार्केट के दुकानदारों को विस्थापित कर एक नए कॉम्प्लेक्स में जगह देने की योजना पर हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए विस्थापन के अंतिम निर्णय पर रोक लगा दी है। जिसमें दुकानदारों का कहना है कि मेन रोड की दुकानों के बदले जिस परिसर में स्थान दिया जा रहा है, वहां व्यापार की संभावनाएं बहुत कम हैं।