इंदौर: कल्प कामधेनु नगर में हुई चोरी के मामले में विजयनगर थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ़्तार, चोरी का माल हुआ बरामद
Indore, Indore | Feb 22, 2025 इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र के कल्प कामधेनु नगर में पिछले दिनों चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के गहने व रुपया लेकर फ़रार हो गए थे। जिसमें पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर पहले एक और फिर दूसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया, जिनसे चोरी का माल बरामद किया था। जिसमें आरोपियों ने फरियादी के घर से ज़ेवर और नकदी चोरी किया था।