गोरखपुर: कार से गांजा तस्करी कर रहे तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
गोरखपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान तीन आरोपियों को 770 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार यादव, सत्यम शुक्ला और