मुज़फ्फरनगर: सहारनपुर मस्जिद प्रकरण का असर, जुमे की नमाज पर मुजफ्फरनगर में DM-SSP का पहरा, ड्रोन से निगरानी
सहारनपुर मस्जिद प्रकरण के चलते शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट रहा। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही और ड्रोन से निगरानी की गई। फक्करशाह चौक पर डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिले में 45 संवेदनशील इलाके चिन्हित किए गए थे। पुलिस की सतर्कता के बीच जुमे की नमाज अदा हुई।