सिमडेगा: एसपी बोले- पुलिस की पहली प्राथमिकता जनता की सुरक्षा
बुधवार सुबह 11 बजे सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस. खोट्रे ने कहा कि पुलिस का दायित्व सिर्फ अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। आपात स्थिति में लोगों की मदद करना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद के लिए प्रेरित किया जा रहा है।