हरिद्वार: अजीतपुर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने "लाभार्थी संपर्क अभियान" के तहत किया जनसंपर्क
रविवार को अजीतपुर पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने "लाभार्थी संपर्क अभियान" के तहत लोगों से मुलाकात की। साथ ही युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकारें सभी वर्गों के लिए योजनाएं चला रही हैं और इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचे इसके लिए ये अभियान चलाया जा रहा है।