हरिद्वार: कांवड़ियों की भीड़ के चलते चंडी घाट चौक के पास हरिद्वार देहरादून NH पर लगा 3 किलोमीटर लंबा जाम, पुलिस के छूटे पसीने
शारदीय कांवड़ मेले में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़ के चलते चंडी घाट चौक के पास नेशनल हाईवे पर 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हजारों की संख्या में फंसे वाहन यहां रेंगते नजर आए। जाम खुलवाने में दिन भर पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हरकीपौड़ी से पैदल ही गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़िए कांवड़ पटरी छोड़ NH से गुजर रहे हैं जिसके चलते लंबा जाम लग रहा है।