हरिद्वार: हरकीपौड़ी के पास सुभाष घाट पर गंगा किनारे शराब पीते दो युवकों को लोगों ने सिखाया सबक, किया पुलिस के हवाले
शारदीय कांवड मेले में हरकीपौड़ी के पास सुभाष घाट पर बैठकर गंगा किनारे जाम छलका रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने सबक सिखाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रविवार शाम की है। काफी व्यस्त सुभाष घाट पर दो युवक जाम छलकाते नजर आए। स्थानीय लोगों ने इन दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।